दुश्मनों को कुछ ऐसे डराते हैं हमारे गृहमंत्री!

गृहमंत्री: यह हमला केवल मुंबई पर नहीं, बल्कि पुरे देश पर हमला है। यह भारत की एकता, अखंडता और समृद्धि पर किया गया हमला है। पानी सर से ऊपर जा चुका है, देश ऐसी हरकतों को हरगिज़-हरगिज़ बर्दाश्त नहीं करेगा। देश के दुश्मनों पर कड़े से कड़े कदम उठाए जाएँगे!

मैं देशवासियों से आह्वान करता हूँ कि सरकार का अनुसरण करें, आवेश में ना आएँ, एकजुटता और "संयमता" के हथियार से देश में छुपे अथवा पडौसी देश की गोद में बैठे देश के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दें!

Read More...

क्या इतना आत्मविश्वास कभी देखा है?

दुनिया में आपने बहुत-बहुत बड़े आत्मविश्वासी देखें होंगे, लेकिन मैंने अपने जीवन में किसी में इतना आत्मविश्वास कभी नहीं देखा...

क्या आपने इतना आत्मविश्वास कभी देखा है?

Read More...

खतरनाक आयटम!


मम्मी के हाथों कुछ ही देर पहले पिटा बच्चा पिता के आते ही उनसे बोला- 


"डैडी! क्या आप कभी अफ्रिका गए हो?"


 पिता ने फ़ौरन जवाब दिया - 


"नहीं बेटा! आज तक कभी नहीं गया।"

 


बच्चे ने बहुत ही मासूमियत से मालूम किया - 


"तो फिर इतनी खतरनाक आयटम आप कहां से लाए?"



keywords: khatarnak item, hasy, vyangy, chutkala

Read More...

पति की हाज़िर जवाबी


एक पति पत्नी से बोला - "यदि भविष्य में मुझे कुछ हो जाता है तो क्या तुम दूसरी शादी कर लोगी?"


पत्नी ने कहा - "मैं अपना सारा जीवन अपनी बहन के साथ गुजार दूँगी, लेकिन दूसरी शादी कभी नहीं करूँगी।"

उसने पति से मालूम किया - "अगर मुझे कुछ हो गया तो क्या तुम दूसरी शादी करोगे?"

पति भी हाज़िर जवाबी से बोला - "ऐसा कभी नहीं होगा! तुम फ़िक्र क्यों करती हो? मैं भी तुम्हारी बहन के साथ ही रह लूँगा।"

Read More...

सबसे बड़ा सवाल

जो आदमी हमेशा हँसता रहता है 
उसे हसमुख (HUS-MUKH) कहते हैं. 

तो सवाल यह उठता है कि 
जिसका हसना बिलकुल बंद हो जाए 
उसको क्या कहेंगे?


 
 
जवाब:

हस-बंद... मतलब अंग्रेजी  में पढ़े तो...


HUS-BAND

Read More...

झा जी को पढ़ रही है भारतीय टीम?

भारतीय टीम जानती है कि क्रिकेट विश्व कप कैसे जीतना है... देखिये प्रेक्टिस कितनी ज़बरदस्त चल रही है मैदान में...... होली की :-)





वैसे गलती इनकी भी क्या है? होली का खुमार तो इनपर भी है :-)  लगता है आजकल प्रेक्टिस की जगह अजय झा जी की पोस्ट अधिक पढ़ रही है भारतीय क्रिकेट टीम!!!

Read More...

कस्टमर केयर गर्ल से बातचीत!

अक्सर ही लोगों के पास किसी न किसी कंपनी से फ़ोन आता रहता है और दूसरी और से मधुर आवाज़ में कस्टमर केयर गर्ल ऐसे अंदाज़ में बात करती हैं  कि नापसंद चीज़ भी खरीद ली जाती है....

देखिये कैसे एक मशहूर हिंदी ब्लोगर इंग्लिश के फेर में परेशान हो रहा है..... या फिर कर रहा है!!!!

आवाज़ सुनकर पहचानिए कि आपको यह किसकी आवाज़ लग रही है???


Read More...

ब्लॉगर्स की नई ABC

अब जब ब्लॉगर्स दुनियां में अजूबा चीज़ हैं तो हमारी हर अदा, हटके ही होनी चाहिए. अब देखिये न ब्लॉगर्स स्कूल में ABC की किताब भी कुछ हटकर ही है!!!




A: APPLE






B: BLOG


 

C: CHAT






D: DOWNLOAD



E: E MAIL





F: FACEBOOK






G: GOOGLE




H: HEWLETT PACKARD





I: iPHONE





J: JAVA





K: KINGSTON






L: LAPTOP




M: MESSENGER





N: NERO



O: ORKUT





P: PICASSA




Q: QUICK HEAL



R: RAM





S: SERVER




T: TWITTER




U: USB




V: VISTA






W: WiFi





X: Xp





Y: YOU TUBE







Z: Zorpia

चलिए एक चीज़ तो कम से कम पुरानी ही है 'ए फॉर एप्पल' !!!!!!!!!!!!!!!!

Read More...

एक विचार

किसी अंडे का खोल अगर बाहरी शक्ति के कारण टूटता है
तो एक जीवन का अंत हो जाता है.


वहीँ अंडे का खोल अगर आन्तरिक शक्ति के कारण टूटता है
तो एक जीवन की शुरुआत होती है.



महान शुरुआत का स्त्रोत हमेशा हमारे अन्दर होता हैं.

Read More...

आम है क्या?


एक तोता एक दूकानदार से मालूम करता है: लाला जी आम है क्या?
दुकानदार: नहीं! हम आम नहीं बेचते

अगले दिन फिर तोता मालूम करता है: लाला जी आम है क्या?
दुकानदार: अरे बोला था ना... हम आम नहीं बेचते

तीसरे दिन फिर तोता मालूम करता है: लाला जी आम है क्या?
दुकानदार खुन्नस में आकर कहता है: अगर अब बोला तो हथौड़ा मारूंगा!

चौथे दिन तोता मालूम करता है: लाला जी हथौड़ा है क्या?
दुकानदार: नहीं!
तोता: तो आम है क्या???
लाला जी हैरान...परेशान!!!

पांचवे दिन तोता फिर आ धमकता है: लाला जी आम है क्या?
लाला जी उसके मुंह पर हथौड़ा दे मारते हैं, तोते के दांत टूट कर बिखर जाते हैं!!!

छठे दिन तोता फिर से आ धमकता है
लाला जी तोते को बिना दांत के देखकर मुस्कराते हैं.... 

तोता धीरे से कहता है: लाला जी! 



आम का जूस है क्या???

Read More...